[ ब्रह्मा कुमारी आश्रम के बारे में एक अनुभव आधारित रचना ...]
जगत में आबू तीर्थ महान |
संगम तीरथ राज के जैसा, मिला इसे सम्मान ||
जो भी गया है आबू तीरथ, वह भाग्य वान इंसान |
यहाँ प्रकट हो शिव बाबा ने, दिया है गीता ज्ञान ||
परम पिता शिव की महिमा से, क्यों हम हैं अन्जान |
राज योग की विधि ब्रह्मा, ने कर दी है आसान ||
पूर्ण विश्व जहां आता है, आता अमरीका, जापान ||
आठों सिद्धि ,नवों निधि मिलतीं, बढ़े जगत में मान |
चलो ' व्यास ' अब देर करो मत, बांधो सब सामान ||
[ 284 ] [ 4 ]
[ 284 ] [ 4 ]
बी. के. डॉ.ओ.पी व्यास २/9/1999 गुरूवार